BJP से ज्यादा कांग्रेस का चुनावी खर्चा, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में इतने लाख का अंतर

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जमकर खर्च कर रही हैं। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पैसे खर्च करने के मामले में टॉप पर चल रहे हैं। 15 अप्रैल तक कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी चुनाव प्रचार- प्रसार से संबंधित कार्यों में 58,10,323 खर्च कर चुके हैं।

वहीं भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट भी पीछे नहीं है। वह अबतक चुनाव प्रचार-प्रसार में 57,22,650 रुपये खर्च कर चुके हैं। खर्च करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अख्तर अली तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। वह अबतक 1,51,126 रुपये खर्च कर चुके हैं।

उक्रांद के प्रत्याशी शिव सिंह 2,11,380 रुपये लगा चुके हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेंद्र सिंह चुनाव के दौरान खर्च करने के मामले में सबसे पीछे चल रहे हैं। उन्होंने अबतक 38,302 रुपये का व्यय किया है। इधर पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के अमर सिंह सैनी 1,56,450 रुपये खर्च कर चुके हैं।

अखिल भारतीय परिवार पार्टी के अखिलेश सिंह ने चुनाव में 38,275 रुपये लगाए हैं। भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के प्रत्याशी जीवन चंद्र उप्रेती चुनाव में अबतक 1,10,245 रुपये खर्च कर चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश कुमार मैक्स अब तक 1,84,550 और हितेश पाठक 83,190 रुपये खर्च कर चुके हैं।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से चुनाव में दावेदारी कर रहे राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की चुनाव व्यय की अधिकतकत सीमा 95 लाख रुपये है। 15 अप्रैल तक ब्योरा अभी उपलब्ध है। इसके बाद का ब्योरा चुनाव बाद आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *