26 जनवरी 2026: परेड नहीं, पूरी जंग! Drone से Tank तक Army का Live Power Show

इस बार Republic Day पर सिर्फ झांकियां नहीं दिखेंगी।
26 जनवरी 2026 को Kartavya Path पर Indian army की असली युद्ध की कहानी खुले मंच पर उतरेगी।
Army बताएगी कि जंग की शुरुआत कैसे होती है और दुश्मन को खत्म कैसे किया जाता है।

Indian Army इस साल परेड में एक नया तरीका लेकर आ रही है—रणभूमि व्यूह रचना
यानी, जंग जैसे असल में होती है, वही क्रम परेड में दिखेगा।

पहला चरण: दुश्मन की टोह

  • 61 Cavalry के जवान, पूरे लड़ाकू साजो-सामान के साथ
  • तेज़ रफ्तार निगरानी वाहन
  • भारत में बना हल्का बख्तरबंद वाहन
  • आसमान से नज़र:
    • ध्रुव हेलिकॉप्टर
    • उसका हथियारबंद रूप ‘रुद्र’, खास प्रहार क्रम में

दूसरा चरण: सीधा हमला

  • टी-90 भीष्म टैंक
  • अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक
  • हवा से हमला करने वाले:
    • अपाचे हेलिकॉप्टर
    • प्रचंड हल्का लड़ाकू हेलिकॉप्टर
  • ज़मीन पर ताकत:
    • पैदल सैनिक लड़ाकू वाहन
    • नाग मिसाइल प्रणाली

Kartavya Path पर रण का ऐलान! ‘Ranbhoomi Vyuh Rachna’ से Army का सीधा संदेश

तीसरा चरण: स्पेशल फोर्सेस की एंट्री

  • हर इलाके में चलने वाले वाहन
  • दुर्गम रास्तों के लिए खास ट्रांसपोर्ट सिस्टम
  • तेज़ स्ट्राइक गाड़ियां
  • भविष्य की जंग की झलक:
    • रोबोटिक कुत्ते
    • बिना चालक वाले ज़मीनी वाहन
    • स्वचालित सिस्टम – निग्रह, भैरव, भुविरक्षा और कृष्ण

गणतंत्र दिवस 2026 पर उत्तराखण्ड को गौरव: IG योगेंद्र सिंह रावत को राष्ट्रपति पदक, 982 कर्मियों को वीरता व सेवा सम्मान

चौथा चरण: सपोर्ट और ड्रोन ताकत

  • नए ड्रोन हथियार सिस्टम – शक्तिबाण और दिव्यास्त्र
  • खास भारी वाहनों पर तैनात
  • एक साथ कई ड्रोन उड़ाने की क्षमता
  • हज़ार किलोमीटर से ज्यादा दूर तक मार करने वाले ड्रोन
  • हवा में घूमकर वार करने वाले हथियार

सीधा मतलब—पहले देखो, फिर घेरो और अंत में दुश्मन को खत्म करो।

यह परेड साफ बताती है कि भारत अब सिर्फ तैयार नहीं, भविष्य की जंग के लिए पूरी तरह सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *