SHOCKING NEWS: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, उम्र मात्र 42 साल 

मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है — पॉपुलर मॉडल और अभिनेत्री शैफाली जरीवाला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। महज़ 42 साल की उम्र में, ज़िंदगी की रफ्तार को अचानक ब्रेक लग गया, जिससे पूरा फिल्म और टेलीविज़न इंडस्ट्री सदमे में है।

वह अपने आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं। 2000 के दशक की शुरुआत में वह युवाओं की धड़कन बन गई थीं और आज उनका यूं अचानक चले जाना करोड़ों दिलों को तोड़ गया है।

प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार, शैफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागा लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया। प्रथम जांच में कार्डियक अरेस्ट (हृदयाघात) को मृत्यु का कारण बताया गया है।

इंडस्ट्री में शोक की लहर:

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्रिटीज और फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके पति पराग त्यागी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं।

करियर पर एक नज़र:

‘कांटा लगा’ के अलावा उन्होंने नच बलिए, बूगी वूगी, और कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया।

वह एक वक्त पर बोल्ड स्टाइल आइकन मानी जाती थीं और कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा बनी थीं।

 

महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट? क्या ये फिर एक संकेत है कि युवा सेलेब्रिटीज़ भी अब हाई-स्ट्रेस, फास्ट-लाइफस्टाइल और हेल्थ इग्नोरेंस के शिकार हो रहे हैं?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *