देहरादून। उत्तराखंड STF कार्रवाई 2025 के तहत राज्य पुलिस ने संगठित अपराध, ड्रग तस्करी, साइबर अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अभूतपूर्व अभियान चलाया है। 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक चले इस विशेष अभियान में एसटीएफ उत्तराखंड ने न केवल इनामी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि करोड़ों रुपये की नशीली सामग्री जब्त कर अपराध की कमर तोड़ दी।
एसटीएफ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ, श्री नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि यह अभियान राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से चलाया गया।
AI वीडियो के ज़रिए फर्ज़ी सरकारी योजनाओं का बड़ा जाल, सोशल मीडिया पर फैल रहा डिजिटल फ्रॉड
🔴 इनामी और फरार अपराधियों पर शिकंजा
उत्तराखंड STF कार्रवाई 2025 के दौरान एसटीएफ की टीमों ने देश के विभिन्न राज्यों से
18 इनामी और लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया।
इसमें सबसे बड़ी सफलता जनपद चमोली में हत्या के मामले में 25 वर्षों से फरार 2 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त सुरेश शर्मा की गिरफ्तारी रही। इसके अतिरिक्त, भारतीय दंड संहिता और अन्य अधिनियमों के अंतर्गत 26 वांछित अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।
🔫 अवैध हथियार और संगठित अपराध पर कार्रवाई
उत्तराखंड STF कार्रवाई 2025 के तहत शस्त्र अधिनियम में बड़ी सफलता दर्ज की गई।
एसटीएफ ने
20 पिस्टल,
02 तमंचे,
24 मैगजीन
और 63 जिंदा कारतूस बरामद कर 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
कुख्यात विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित गैंग के दो शूटरों को हथियारों सहित पकड़ा गया। वहीं रुड़की क्षेत्र में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े बाल्मीकी गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए इसके कई सक्रिय सदस्यों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।
देहरादून के यूनिसेक्स जिम में शर्मनाक घटना, युवती से अभद्रता का आरोप
💊 नकली दवाइयों के नेटवर्क का पर्दाफाश
उत्तराखंड STF कार्रवाई 2025 के दौरान नकली दवाइयों के अवैध कारोबार पर भी बड़ा प्रहार हुआ।
एसटीएफ ने
12 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया,
658 आउटर बॉक्स,
263 किलो पैरासिटामोल पाउडर,
2400 ग्राम जिंक पाउडर
और हजारों नकली गोलियां बरामद कीं।
इसके साथ ही 06 अवैध फैक्ट्रियों को सीज किया गया और साईं फार्मा के बैंक खातों में करीब 14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच शुरू की गई।
🐘 वन्यजीव तस्करी पर कड़ा एक्शन
वन्यजीव संरक्षण के तहत उत्तराखंड STF कार्रवाई 2025 में
05 भालू की पित्त,
05 नाखून
और 01 हाथी दांत बरामद किए गए।
इस मामले में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वन्य जीव जंतु अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा
⚠️ हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील मामलों में सफलता
एसटीएफ ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में भी अहम सफलता हासिल की।
देहरादून के तनिष्क शोरूम लूट कांड (₹3.70 करोड़) में वांछित अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार किया गया।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सदस्यों को भी पकड़ा गया।
इसके अलावा देहरादून में
22,000 से अधिक नकली सिगरेट,
अवैध जुआ-कसीनो गतिविधियां
और फर्जी आर्मी वर्दी के दुरुपयोग के मामलों में भी सख्त कार्रवाई हुई।
💻 साइबर अपराधियों पर डिजिटल स्ट्राइक
उत्तराखंड STF कार्रवाई 2025 के तहत 09 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और नकदी बरामद की गई।
🚔 ड्रग माफिया के खिलाफ ANTF की बड़ी कार्रवाई
नारकोटिक्स नियंत्रण अभियान में एसटीएफ की ANTF यूनिट ने
34 मामलों में 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
बरामद ड्रग्स में
चरस, अफीम, हेरोइन, गांजा और एमडीएमए शामिल हैं,
जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹22.86 करोड़ आंकी गई।
🛡️ DGP का सख्त संदेश
पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने कहा कि
उत्तराखंड STF कार्रवाई 2025 राज्य पुलिस की पेशेवर क्षमता, अंतर-राज्यीय समन्वय और जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है।
आने वाले समय में भी संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान और अधिक प्रभावी किया जाएगा।
