ब्रेकिंग न्यूज़: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025 – भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताएं और चिकित्सकीय सलाह बताया है।

धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अंतर्गत वे पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

उन्होने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रिपरिषद और संसद के सभी माननीय सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्यकाल उनके लिए गौरव और सीख से भरा रहा।

धनखड़ ने अपने कार्यकाल को भारत की अभूतपूर्व आर्थिक प्रगति और वैश्विक उत्थान की गवाही बताया।

अब यह देखना अहम होगा कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा।

🔴 #BreakingNews #JagdeepDhankhar #VicePresidentResigns #IndianPolitics #RashtrapatiBhavan #HealthReasons #Constitution67A #PoliticalUpdate #NewVPIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *