विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार के 13 विद्यालयों को किया डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का काम

कोटद्वार, 22 सितंबर 2025:

उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज आधारशिला संस्थान द्वारा आयोजित कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस पहल के तहत जनपद पौड़ी के चार विकासखंड — रिखणीखाल, नैनीडांडा, दुगड्डा और द्वारीखाल — के 13 विद्यालयों को कुल 20 कंप्यूटर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में श्रीमती खण्डूडी ने कहा,

“2005 में स्थापित आधारशिला संस्थान लगातार समाजहित में कार्य करता आ रहा है। वर्तमान समय में स्कूली बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से डिजिटल हो रहा है, ऐसे में विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान देना आवश्यक है।”

IMG 20250922 WA0239 scaled

भाजपा जिला अध्यक्ष कोटद्वार श्री राजगौरव नौटियाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब ऐसे संस्थान शिक्षा को बढ़ावा देते हैं, तो सरकार के प्रयासों को और अधिक बल मिलता है।

इस अवसर पर आधारशिला संस्थान के अध्यक्ष श्री नरेश घिल्डियाल और बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक श्री ललित मोहन पुष्पवान को श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और स्कूलों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम से यह स्पष्ट हुआ कि डिजिटल शिक्षा और तकनीकी साक्षरता के क्षेत्र में संस्थान और सरकारी तंत्र मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य में डिजिटल दुनिया में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *