उत्तराखंड

त्रिवेंद्र रावत कहां वीरेंद्र रावत पर पड़े भारी ?, किसे मिले कितने वोट ?, विधानसभावार आंकड़ें जानें यहां

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर जहां बीजेपी ने परचम लहराया है। हरिद्वार लोकसभा सीट के सियासी समीकरण की बात करें तो किन विधानसभा सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को जीत हासिल हुई है। हरिद्वार में कड़ी टक्कर देखने को मिली। ऐसे में जानते हैं कि विधानसभावार किसे कितने वोट मिले।

त्रिवेंद्र रावत कहां वीरेंद्र रावत पर पड़े भारी ?

उत्तराखंड में सबसे कांटे का मुकाबला हरिद्वार लोकसभा सीट पर ही होने का अनुमान लगाया जा रहा था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काफी अंतर से हरिद्वार लोकसभा सीट जीत हासिल की है। लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए ये चुनाव आसान इसलिए नहीं था। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली 14 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास जहां 14 में से केवल 6 विधानसभाएं हैं। तो वहीं कांग्रेस के पास पांच और बसपा के पास सीट थी और एक सीट पर बसपा विधायक के निधन रिक्त चल रही है तो निर्दलीय विधायक के खाते में भी एक सीट है।

जिसके बाद ये कहा जा रहा था कि त्रिवेंद्र रावत के लिए मुकाबला बेहद चुनौती पूर्ण रहने वाला है। लेकिन 14 विधानसभा सीटों में से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आठ विधानसभा सीटों पर फतह हासिल की है। जिसमें खानपुर, रुड़की, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, ऋषिकेश, डोईवाला, धर्मपुर और हरिद्वार विधानसभा सीट है। वहीं कांग्रेस के खाते में झबरेड़ा, लक्सर मंगलौर,पिरान कलियर,ज्वालापुर और भगवानपुर विधानसभा सीट पर वीरेंद्र रावत की जीत हुई है।

खानपुर विधायक नहीं बचा पाए अपना किला

इस चुनाव की सबसे खास बात बीजेपी के लिए ये रही कि कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत की बहन हरिद्वार ग्रामीण से विधायक हैं वहां बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। यानी कि अनुपमा रावत अपने भाई को अपनी विधानसभा से ही जीत नहीं दिला पाई। तो वहीं खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा भी निर्दलीय लोकसभा चुनाव में मैदान में थे। लेकिन वो भी अपने खानपुर के किले को बचा नहीं पाए। बीजेपी और त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए अच्छी खबर ये है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण और खानपुर पर जहां भाजपा चुनाव हार गई थी। लोकसभा चुनावों में वहां बीजेपी को जीत हासिल हुई है।

किस विधानसभा पर किसे मिले कितने वोट ?

  • विधानसभा – खानपुर  भाजपा- 46252, कांग्रेस- 36755, उमेश- 16184 और बसपा- 4225
  • विधानसभा – भगवानपुर  कांग्रेस- 44209, भाजपा- 34646, उमेश- 6701 और बसपा – 4966
  • विधानसभा – झबरेड़ा – कांग्रेस- 35896, भाजपा- 31632, उमेश- 12269 और बसपा- 5286
  • विधानसभा – मंगलौर  कांग्रेस- 44101, भाजपा- 21100, बसपा- 5507 और उमेश- 4816
  • विधानसभा – लक्सर – कांग्रेस- 33407, भाजपा- 30595, उमेश- 5699 और बसपा- 4479
  • विधानसभा – कलियर – कांग्रेस- 49179, भाजपा- 30989, उमेश- 7890 और बसपा- 3831
  • विधानसभा – रुड़की  भाजपा- 37035, कांग्रेस- 26841, उमेश- 5015 और बसपा- 887
  • विधानसभा – रानीपुर – भाजपा- 62739, कांग्रेस- 34019, उमेश कुमार-6157 और बसपा-2583
  • विधानसभा – हरिद्वार ग्रामीण – भाजपा- 47326, कांग्रेस- 42475, बसपा-2714 और उमेश कुमार-5760
  • विधानसभा – ज्वालापुर – कांग्रेस- 42979, भाजपा- 33369, बसपा-4484 और उमेश कुमार-6129
  • विधानसभा – हरिद्वार – भाजपा – 60936, कांग्रेस- 18988, उमेश कुमार- 3525 और बसपा- 1134
  • विधानसभा – ऋषिकेश – भाजपा- 67,383, कांग्रेस- 15,133
  • विधानसभा – धर्मपुर – भाजपा- 69803, कांग्रेस- 38,292
  • विधानसभा- डोईवाला – बीजेपी- 74,693, कांग्रेस 30,019

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button