उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव में रहे साथ, अब बिछेगी आमने-सामने की बिसात

लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी अभी बांकी है। इससे पूर्व ही नगर निकाय चुनाव के लिए हलचल शुरू हो गई है। चार दिन पहले तक पार्टी प्रत्याशी के लिए एकजुट होकर चुनाव प्रचार करने वाले नेता जल्द ही आमने-सामने नजर आ सकते हैं। संभावित दावेदारों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।अल्मोड़ा जिले में पांच नगर निकाय हैं। करीब चार माह बाद इन निकायों में चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में संभावित दावेदारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। इनमें भाजपा और कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय दल और निर्दलीय भी शामिल हैं।

पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो दोनों ही राष्ट्रीय दलों में पांच से सात दावेदार हैं। इन दावेदारों ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए खूब पसीना बहाया है। ताकि, उन्हें पालिका का टिकट मिल सके। कुछ नेता ऐसे हैं जो चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं।किसी कारणवश उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं। इससे यह माना जा रहा है कि जो नेता कल तक साथ-साथ थे वह नगर पालिका चुनाव में आमने-सामने नजर आ सकते हैं।

अल्मोड़ा नपा 22279 11148 11126 05

चिलियानौला 2086 1024 1062 –
भिकियासैंण नप 3146 1516 1630 –
द्वाराहाट नपं 1922 948 973 01
चौखुटिया नपं 3887 1886 2001 –

भाजपा-कांग्रेस के संभावित दावेदारों की आगे की राह लोकसभा चुनाव के नतीजे भी तय कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में मिले मतों से ही संभावित दावेदार के कद का आकलन किया जाएगा। अगर संभावित दावेदार अपने ही क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी को वोट दिलाने में पीछे रहते हैं तो उनकी राह कठिन हो सकती है।

निकाय चुनाव के संभावित दावेदार इस बार हुए चुनाव में जनता के बीच दिखाई दिए। इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव के बहाने लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। खासकर नगर क्षेत्र के मतदाताओं से गर्मजोशी से मिले और इच्छा भी बताई। निकाय चुनाव में इन नेताओं को लोकसभा चुनाव का लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button