ब्रेकिंग न्यूज: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत बिगड़ी, पटना में अस्पताल में भर्ती

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे पटना में पीठासीन अधिकारियों की बैठक में शामिल होने गए थे, जहां उनकी स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई। उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ कार्डियोलॉजी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राज्यभर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com