रात 10 बजे की बड़ी खबरें | Operation Sindoor LIVE

1. IPL मैच धर्मशाला में रोका गया | सीमाओं पर रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहा IPL मैच सुरक्षा कारणों के चलते अचानक रोका गया। पूरे भारतीय सीमावर्ती राज्यों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी लाइटें बंद रखें और घरों से बाहर न निकलें।


2. पाकिस्तान ने की बड़ी भूल – आठों ड्रोन भारतीय डिफेंस ने मार गिराए
ANI के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमाओं में भेजे गए 8 ड्रोन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिए गए हैं।
भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया है — “This is not provocation, it’s a war call.”
भारत अब पीछे नहीं हटेगा।


3. राजस्थान में छुट्टियां रद्द, प्रशासन युद्धस्तर पर सक्रिय
राजस्थान सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सीमावर्ती ज़िलों — जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर — में चौबीसों घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है।


4. पाकिस्तान का परमाणु तंत्र पर लक्ष्य – पोकरण और जैसलमेर पर हमला
पाकिस्तान ने भारत के परमाणु परीक्षण स्थल पोकरण और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जैसलमेर पर मिसाइल हमले की कोशिश की।
हालांकि भारतीय रक्षा प्रणाली ने अधिकतर हमलों को विफल कर दिया, फिर भी स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।
यह युद्ध का सीधा ऐलान माना जा रहा है।


5. बाड़मेर मिसाइल अटैक की अफवाह, प्रशासन का खंडन
एक निजी चैनल द्वारा बाड़मेर में मिसाइल हमले की खबर चलाई गई थी, जिसे ज़िला प्रशासन ने खारिज कर दिया है।
प्रशासन ने कहा है कि कोई हमला नहीं हुआ है, लोग अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।


6. 1947–2025: पाकिस्तान का अंत शुरू | भारत का संकल्प स्पष्ट
पाकिस्तान के लगातार उकसावे और विफल हमलों के बीच अब भारत का रुख स्पष्ट है —
“1947 से 2025 तक पाकिस्तान का उदय और अब पतन… ये अब रुकेगा नहीं।”
ऑपरेशन सिंदूर के अगले चरण की घोषणा कभी भी हो सकती है।

हेडलाइन वही जो दे सही जानकारी की SIP
Real-time अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Headlinesip के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com