रामनवमी : रामलला की स्नान से लेकर सूर्य तिलक की मनमोहक

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद आज रामनवमी पर रामलाल का सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस भव्य और अद्भुत नजारे के देश ही नहीं दुनिया के हजारों लोगों गवाह बने। रामलला को पहले स्नान कराया गया जिसके बाद उन्हें वस्त्र पहनाए गए।

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामनवमी रे अवसर पर रामलाल का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस पल के हजारों लोग साक्षी बने। लोगों ने जय श्री राम के जयकारों के साथ रामलला की मूर्ति के दर्शन किए। आज अयोध्या के साथ ही पूरे देश में उत्साह देखने लायक है।

प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य की किरणें 12 बजकर 16 मिनट पर पड़ी। सूर्य की किरणों ने लगभग 5 मिनट तक रामलला का अभिषेक किया। इस पल को भारत के करोड़ों लोगों ने प्रसार भारती के माध्यम से घर बैठे ही लाइव देखा।

भगवान राम का जन्मोत्सव लगभग 12 बजे के बाद मनाया गया। इस दौरान राम की पैड़ी ,राम मंदिर परिसर, सरयू तट, रामपथ, धर्मपथ के साथ ही जन्मभूमि पथ पर भी हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई।

रामलला के सूर्याभिषेक के बाद प्रभु श्री राम का अलौकिक शृंगार किया गया। भगवान राम का ये रूप देख हर रामभक्त भाव-विभोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com