केदारनाथ धाम से लेकर रुद्रप्रयाग नगर तक हर जगह हुआ योग
अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम से लेकर रुद्रप्रयाग नगर तक अनेक जगहों पर लोगों ने योग किया। सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि, जनता, स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में किया गया है।
केदारनाथ धाम में मंदिर के पिछले भाग में स्थित दिव्य शिला परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा बलों, पर्यावरण मित्र, व्यापारियों, यात्री एवं तीर्थपुरोहितों ने प्रतिभाग किया। जबकि गुलाबराय मैदान में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग हमारे स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मन के लिए जरूरी है। सभी को योगाभ्यास करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने कहा कि करो योग, रहो निरोग। योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा।