मीन राशि वालों पर आने वाले 7 सालों तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती, रोजाना हनुमान जी का ये उपाय दिलाएगा राहत

मीन राशि’ राशि चक्र की यह 12वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मीन मानी जाती है। इस समय मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन से किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है।

शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनिदेव 2024 में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। अब शनिदेव 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। 2025 में भी मीन राशि पर से शनि की साढ़ेसाती नहीं हटेगी। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर साढ़ेसात साल तक रहती है। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। इस समय मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। 2025 में जब शनि कुंभ राशि से मीन राशि पर प्रवेश करेंगे, तब मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुूरू हो जाएगा।

इसके बाद शनिदेव जब 2027 में राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तब मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होगा। 2029 में जब शनि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तब मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com