मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी सोच एक बार फिर जनता के सामने उजागर हो चुकी है। जनता को ऐसे दल से सतर्क रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने भी कांग्रेस के मंसूबों को जनता के सामने रख दिया है।
कांग्रेस की हमेशा तुष्टिकरण की नीति रही है। अपने छह दशक के कार्यकाल में कांग्रेस ने सिर्फ एक वर्ग विशेष को रिझाने की कोशिश की। बाकी जनता की उसने कभी चिंता तक करने की कोशिश नहीं की। अपने कार्यकाल दौरान कांग्रेस सरकार ने सिर्फ देश लूटने का काम किया है।
सीएम धामी का कहना था कि कांग्रेस की वजह से देश पिछड़ता गया और अब कांग्रेस पार्टी जनता की संपत्ति का सर्वे करवाना चाहती है। सीएम धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे।