प्रदेश में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। धूं-धूं कर उत्तराखंड के जंगल जल रहे हैं। बीते 24 घंटे में गढ़वाल से कुमाऊं तक 47 जगह जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई। जबकि अब तक आग लगाने वाले 227 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।प्रदेश में जंगलों की आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते 24 घंटे में 47 जगह जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई। जिसमें से सबसे ज्यादा घटनाएं कुमाऊं मंडल से सामने आईं हैं। बात करें आग लगने के कारण नुकसान की तो सोमवार को वनाग्नि की एक घटनाओं के कारण 78 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
आपको बता दें कि जंगलों की आग को लेकर सरकार बेहद ही गंभीर है। सरकार ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक प्रदेश में आग लगाने वाले 227 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से 39 लोग नामजद हैं और 188 अज्ञात लोग हैं।