बिल्डर ने 8वीं मंजिल से कूदकर कया सुसाइड, चर्चित उद्योगपति गुप्ता बंधु जीजा-साले गिरफ्तार

देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी ने शुक्रवार दोपहर सहस्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ में आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने सहारनपुर के चर्चित गुप्ता बंधुओं में से एक भाई और उसके जीजा को गिरफ्तार किया है।

यह दोनों, दून में साहनी के साथ दो रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। आरोप है कि बिल्डर को कंपनी छोड़ने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।पुलिस के अनुसार, देहरादून के रेसकोर्स निवासी सतेंद्र साहनी उर्फ बाबा साहनी बिल्डिंग निर्माण का काम करते थे। शुक्रवार को वह घर से निकलकर सहस्रधारा रोड स्थित पैसेफिक गोल्फ स्टेट में बेटी के फ्लैट पर पहुंचे।

दोपहर करीब 12 बजे साहनी ने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उनके जमीन पर गिरते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना देने के साथ उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सतेंद्र साहनी को मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सतेंद्र की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिससे पता लगा कि चर्चित गुप्ता बंधुओं में से एक अजय कुमार गुप्ता और उनके जीजा अनिल कुमार गुप्ता प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी छोड़ने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे।

दोनों मूलरूप से सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के तहत मिशन कपाउंड के निवासी हैं और देहरादून में नेहरू रोड, डालनवाला में रहते हैं। पुलिस ने सतेंद्र के बेटे रणबीर सिंह की तहरीर पर खुदकुशी के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को डालनवाला स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।

अजय गुप्ता और उनके भाई दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय सत्ता के तख्ता पलट के दौरान
चर्चा में आए थे। अजय फिलहाल दून में अपने जीजा अनिल गुप्ता के साथ रियल एस्टेट कारोबार करता है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सतेंद्र ने बीती 16 मई को पुलिस से अजय और अनिल से जान का खतरा होने की शिकायत की थी। ब्योरा P04

वारदात के वक्त फ्लैट पर नहीं थी बेटी

सतेंद्र साहनी शुक्रवार दोपहर पैसेफिक गोल्फ में अपनी बेटी के आठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट पर पहुंचे। इस दौरान उनकी बेटी वहां मौजूद नहीं थीं। सिक्योरिटी लॉक का नंबर पता होने पर साहनी ने खुद ही फ्लैट खोला। यहां कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने फ्लैट से छलांग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com