यहां जाने बजट में क्या हुआ सस्ता और महंगा, पूरी लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस बार के बजट में कुछ चीजों के दाम घटे हैं, जबकि कुछ चीजें महंगी हुईं। इस बजट को “आकांक्षाओं का बजट” कहा गया है, जो देश की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि इस बजट में कौन सी चीजें सस्ती हुईं और कौन सी महंगी हुईं।

ये चीजें हुईं सस्ती:

  1. मोबाइल फोन:
    बजट में मोबाइल फोन पर टैक्स घटाने की घोषणा की गई है, जिससे स्मार्टफोन सस्ते होंगे।
  2. कैंसर की दवाइयां:
    कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को सस्ता किया गया है।
  3. मेडिकल इक्विपमेंट्स:
    स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण मेडिकल उपकरणों पर टैक्स घटाया गया है।
  4. LCD और LED डिस्प्ले:
    इन तकनीकी उत्पादों पर टैक्स में कमी की गई है, जिससे ये सस्ते होंगे।
  5. लाइव सेविंग दवाइयां:
    6 प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयों की कीमतें घटाई गई हैं, जो मरीजों के लिए राहत की खबर है।
  6. भारत में बने कपड़े:
    स्वदेशी कपड़ों पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे भारतीय कपड़े सस्ते होंगे।
  7. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV):
    इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स में राहत दी गई है, जिससे बैटरी से चलने वाली गाड़ियों की कीमतें घट सकती हैं।
  8. चमड़ा और चमड़े से बने उत्पाद:
    चमड़ा और इसके उत्पादों पर टैक्स घटाया गया है, जिससे इनकी कीमतें सस्ती होंगी।
  9. फ्रोजन फिश, मोटर साइकिल, जिंक स्कैप, कोबाल्ट पाऊडर:
    इन सामानों पर भी टैक्स में छूट दी गई है, जिससे इनकी कीमतें सस्ती होंगी।
  10. लीथियम बैटरियां:
    EV लिथियम बैटरी और लीथियम आयन बैटरी पर भी राहत दी गई है।
  11. जहाज निर्माण के कच्चे माल पर छूट:
    जहाज निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल पर 10 साल के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है।

ये चीजें हुईं महंगी:

  1. इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले:
    इन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया गया है, जिससे इनकी कीमत बढ़ सकती है।
  2. बुने हुए कपड़े (निटेड फैब्रिक्स):
    इन कपड़ों पर भी टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे ये महंगे हो सकते हैं।
  3. आल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (UPF):
    स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले इन खाद्य पदार्थों पर उच्च जीएसटी लगाए जाने की संभावना जताई गई है। इनमें नमक, चीनी, कॉन्सन्ट्रेटेड फैट और आर्टिफिशियल एडिटिव्स जैसे तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
  4. बच्चों और बड़ों से जुड़ी कुछ चीजें:
    बजट में बच्चों और बड़े लोगों के लिए उपयोगी कुछ चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, खासकर उन पर जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
  5. स्वास्थ्य पर ध्यान:
    इस बार के बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। FSSAI के कड़े नियम और जागरूकता अभियानों पर जोर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय और मौसमी फलों तथा सब्जियों की खपत को बढ़ावा मिलेगा।

बजट 2025-26 में सरकार ने जहां एक ओर इलेक्ट्रिक वाहन और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया है, वहीं दूसरी ओर कुछ उत्पादों के दाम बढ़ाए गए हैं। यह बजट देश की विकास दर को बढ़ाने और आम लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इन परिवर्तनों से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को अधिक लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *