अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देजर उत्तराखंड में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक राज्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं दून में दस जनवरी को राम गाथा का संगीतमय आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार ने सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। सचिव धर्मस्य एचसी सेमवाल ने यह आदेश किए हैं। दोनों मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भेजे निर्देश में कहा गया है कि उत्तरायणी पर्व से पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा।
विकासखंड स्तर पर इस बाबत समितियां का गठन करते हुए सभी धार्मिक स्थलों पर आम जनमानस की सहभागिता से कलश यात्रा एवं झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही महिला मंगल दल और युवक मंगल व स्वयं सहायता समूह कि इसमें भागीदारी रहेगी। प्रदेश की सभी मठ, मंदिर, देवालय और नदी किनारे स्थित स्नान घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। वहीं निकाय क्षेत्रों में स्कूल व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का इसमें सहयोग लिया जाएगा।
दस जनवरी को दून राममय होने जा रहा है। विख्यात गायक कैलाश खैर, कन्हैया मित्तल 10 जनवरी को दून में भगवान राम गाथा का संगीतमय वर्णन करेंगे। डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के अनुसार यह कार्यक्रम ‘एक शाम राम के नाम’ होगा। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में इसका आयोजन होगा। इसमें सभी के लिए प्रवेश निशुल्क होगा। कार्यक्रम शाम चार बजे से आरंभ हो जाएगा